अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। वर्ल्ड फोटोग्राफी दिवस के उपलक्ष्य में अल्मोड़ा की स्थानीय संस्था उदय शंकर फोटोग्राफी एकेडमी द्वारा सभा का आयोजन मल्ला महल के प्रांगण में किया गया। इस सभा में शहर के सभी वरिष्ठ छायाकार एवं युवा छात्रों ने अपनी-अपनी भागीदारी निभाई।

दुनिया में हो रहे फोटोग्राफी से संबंधित नए बदलावों पर भी गंभीर रूप से की गई चर्चा
विश्व छायांकन दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है और अल्मोड़ा की संस्था उदय शंकर फोटोग्राफी एकेडमी प्रत्येक वर्ष कुछ ना कुछ इस उपलक्ष्य में आयोजन करती आ रही है। इस वर्ष भी सभी छायाकारों को एक मंच पर उपस्थित कर सभा का आयोजन किया गया। जिसमें फोटोग्राफी से संबंधित कई पहलुओं पर चर्चा की गई और 20 अगस्त 2023 के दिन होने वाली फोटो वाक की रूपरेखा भी तैयार की गई। वरिष्ठ छायाकार ने युवा छायाकारों को अपने अपने अनुभव साझा किए और साथ ही दुनिया में हो रहे फोटोग्राफी से संबंधित नए बदलावों पर भी गंभीर रूप से चर्चा की गई।

छाया चित्रों को करवाया जाए प्रदर्शित -मनमोहन चौधरी
संस्था के संरक्षक मनमोहन चौधरी ने कहा कि वर्तमान में उत्तराखंड के विभिन्न सांस्कृतिक क्षेत्र में फोटोग्राफी की गैलरी खोली जाए और उसमें युवा चित्रकारों के द्वारा खींची गई छाया चित्रों को प्रदर्शित करवाया जाए जिससे युवा सरकारों को एवं यहां के सांस्कृतिक क्षेत्र में लोगों को जानकारी प्राप्त हो सके। प्रमोद रावत ने कहा गया की एक छाया कर सामान्य जीवन में नजर और नजरिया प्रस्तुत कर जीवन को आकर्षक और विशिष्ट बना देता है। साथ ही संस्था सचिव जय मित्र सिंह बिष्ट ने भविष्य में होने वाले कई कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई गई।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर दिया गया व्याख्यान
संस्था उपाध्यक्ष चेतन कपूर द्वारा हो रहे नई टेक्नोलॉजी पर चर्चा की गई जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इस वक्त जो भूमिका हमारे फोटोग्राफी क्षेत्र में हो रही है उस पर व्याख्यान दिया गया। इस सभा का संचालन संस्था अध्यक्ष डॉ महेंद्र सिंह मिराल द्वारा किया गया।
मौजूद रहे
इस सभा में मनमोहन चौधरी, वरिष्ठ छायाकार और युवा छात्र छात्राओं मौजूद रहे।