अल्मोड़ा: इस दिन होगा जूनियर बालक वर्ग की राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हरिद्वार में 18 अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक जूनियर बालक वर्ग की राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित होने वाली है।

प्रतियोगिता का आयोजन

इसके लिए जिले की टीम भी प्रतिभाग करेगी। प्रतिभाग करने को जिले की टीम का चयन 15 अक्तूबर को दस बजे से हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या ने यह जानकारी दी है।