अल्मोड़ा: इस बात पर कार स्वामी व चालक की राॅड से कर दी पिटाई, खाई में फेंका, जाने पूरा मामला

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एक व्यक्ति ने दो लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

जाने पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में भतरौंजखान निवासी जगत सिंह रावत ने पुलिस में तहरीर दी। बताया कि रविवार को वह अपनी निजी कार से मछोड़ से भतरौंजखान आ रहे थे। तभी भतरौंजखान से रामनगर की तरफ जा रहे डंपर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जब उसने और उसके चालक देवरापानी निवासी चालक चंद्र प्रकाश ने डंपर को रोका तो उसमें सवार रामनगर निवासी मो. साकीर और मो. जाकिर ने दोनों पर लोहे की रॉड से हमला करने के बाद खाई में फेंक दिया। शोर मचाने पर वह लोग फरार हुए और बमुश्किल उनकी जान बची। जिसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों को गंभीर चोटें आई।

मामले की जांच शुरू

इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। जिसके बाद थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी है।