शारदा पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम प्रतियोगिता की विधिवत शुरुआत मुख्य अतिथी पूर्व पुलिस अध्यक्ष प्रेम सिंह सांगा, राजेश बिष्ट, प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा व हेम तिवारी ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलन के साथ किया।
70 से अधिक खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग
प्रतियोगिता में शारदा पल्लिक स्कूल, गुरु एकेडमी, पाइनवुड स्कूल, कुर्मांचल स्कूल, मिनर्वा स्कूल ‘आदि स्कूल ‘ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में 70 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता विभिन्न वर्गों में आयोजित की गई। प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा ने मुख्य अतिथी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथी द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।







विजेताओं को किया गया सम्मानित
प्रतियोगिता में शारदा पब्लिक स्कूल प्रथम, द्वितीय पाइनवुड स्कूल, तृतीय गुरु एकेडमी एवं मिनर्वा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
ताइक्वांडो कोच शारदा पब्लिक स्कूल के मनोज पांडे के दिशा निर्देशन में प्रतियोगिता आयोजित
निर्णायक की भूमिका में कमल जोशी, हर्षित रावत, रक्षित भंडारी, पवन बोरा, ललित भाकुनी रहे।प्रतियोगिता का आयोजन ताइक्वांडो कोच शारदा पब्लिक स्कूल के मनोज पांडे के दिशा निर्देशन में किया गया। इस दौरान दानीश आलम,अनिता पवार एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।