अल्मोड़ा: कल से होगा ओपन टेनिस कुमाऊं कप 2025 का आगाज, इतनी टीमें करेंगी प्रतिभाग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड टेनिस एसोसिएशन की ओर से रानीखेत में ओपन टेनिस कुमाऊं कप 2025 का आयोजन होने वाला है।

ओपन टेनिस कुमाऊं कप 2025

जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 13 अप्रैल तक रानीखेत क्लब मॉल रोड स्थित टेनिस कोर्ट में किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन 12 अप्रैल को सुबह 10 बजे केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर एस.के. यादव और एसएसबी डीआईजी डॉ. ओ.बी सिंह द्वारा किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में रानीखेत, नैनीताल, रुद्रपुर, हल्द्वानी और रामनगर की टीमें हिस्सा लेंगी।‌ बताया कि ओपन व 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल 53 खिलाड़ी भाग लेंगे। सबसे युवा खिलाड़ी 17 वर्षीय मानस तिवारी (रामनगर) तथा सबसे वरिष्ठ 78 वर्षीय जी.एल. साह (नैनीताल) होंगे।