अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा मेंब् एवं एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस का “ऑपरेशन भल छौ” अभियान जारी है।
पुलिस का अभियान
इसी क्रम में आज दिनांक- 23.11.2025 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोतवाली क्षेत्र के ग्रामों में जाकर अकेले रहने वाले एकल बुजुर्गो व अन्य वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम की जानकारी प्राप्त की गयी तथा उन्हें बीट अधिकारी, बीट प्रभारी, कोतवाली चौखुटिया के सम्पर्क नम्बर व हेल्पलाईन नंबर 112 की जानकारी देते हुए बताया कि आपको स्वास्थ्य या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल हेल्पलाईन नंबरो पर जानकारी दें, पुलिस द्वारा आपको हरसंभव सहायता प्रदान की जायेगी। अपने घर पर पुलिस को पाकर और सहायता हेतु पुलिस के आश्वासन से सभी बुजुर्ग व वरिष्ठ नागरिक अत्यंत प्रसन्न हुए उनके द्वारा कोतवाली चौखुटिया पुलिस की सराहना कर आभार व्यक्त किया।