अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद के समस्त कोतवाली/थाना/चौकी प्रभारियों को “ऑपरेशन भल छौ” के तहत अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत एकल बुजुर्गो व वरिष्ठ नागरिकों का विवरण थाने के रजिस्टर में रखने व समय-समय पर उनसे मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त करते हुए हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये गये है।
दिया यह आश्वासन
इसी क्रम थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम डोल में निवासरत एकल बुजुर्ग माता जी से उनके आवास पर जाकर भेंट की गई। इस दौरान बुजुर्ग महिला की पारिवारिक, स्वास्थ्य एवं दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनी तथा यथासंभव सहायता उपलब्ध कराई गई। पुलिस टीम द्वारा बुजुर्ग महिला को चाय पत्ती, गुड़ सहित आवश्यक सामग्री प्रदान की गई तथा भविष्य में भी हरसंभव सहयोग एवं सहायता उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया गया।