अल्मोड़ा: “ऑपरेशन भल छौ”: डोर टू डोर जाकर की आमा- बूबू से मुलाकात, दिया हरसंभव मदद का भरोसा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा से एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस का अभियान जारी है। जिसमें एकल बुजुर्गों का हालचाल जान हरसंभव मदद का भरोसा दे रहीं हैं।

दी यह जानकारी

इसी क्रम में थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत थाना दन्या के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 24.08.2025  को थाना क्षेत्र के गांवों में अकेले रहने वाले एकल बुजुर्गो व अन्य वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम/स्वास्थ्य की जानकारी ली गयी। तथा उन्हें बताया कि स्वास्थ्य या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल हेल्पलाईन नंबर 112 पर जानकारी दें।