अल्मोड़ा: ‘ऑपरेशन प्रहार’ का आगाज़, तड़के सड़कों पर उतरी पुलिस, संदिग्धों और नियम तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा

अल्मोड़ा: अल्मोड़ाजनपद में अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में आज से “ऑपरेशन प्रहार” अभियान की शुरुआत की गई है।

एसएसपी ने दिए निर्देश

इस अभियान के तहत आज तड़के ही अल्मोड़ा पुलिस पूरी तरह ‘एक्शन मोड’ में नजर आई। मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान को लेकर एसएसपी ने जिले के सभी थाना और कोतवाली प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहें और वांछित अपराधियों की धरपकड़ करें। असामाजिक तत्वों और संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखें। सघन चेकिंग अभियान चलाकर कानून व्यवस्था मजबूत करें।

मैदान में उतरे अधिकारी

​अभियान की गंभीरता को देखते हुए आज सुबह अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन और CO अल्मोड़ा बलवन्त सिंह व CO रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में व्यापक चेकिंग चलाई गई। जिले के प्रमुख चौराहों, मुख्य मार्गों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस टीमों ने मोर्चा संभाला। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने,ओवरस्पीडिंग और अधूरे दस्तावेज व संदिग्धों से पूछताछ और सत्यापन किया। कुल चालान (MV Act)  78। वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई |