अल्मोड़ा: ऑपरेशन प्रहार: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इतने‌ चालक आए चपेट में

अल्मोड़ा: जनपद में अपराध नियंत्रण और यातायात नियमों के सख्त पालन के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के सख्त निर्देशों के बाद, पुलिस की टीमें मुख्य मार्गों पर मुस्तैद हैं।

​पुलिस की कार्यवाही

​आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को चेकिंग के दौरान थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील सिंह बिष्ट ने नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोर्चा संभाला। अभियान के दौरान एक वाहन के शीशों पर प्रतिबंधित काली फिल्म लगी पाई गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए‌ मौके पर ही वाहन से काली फिल्म को उतरवाया। चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत चालानी कार्रवाई की। चालक को भविष्य में नियमों का उल्लंघन न करने की सख्त हिदायत दी।

कुल 6 चालान किए

​काली फिल्म के अलावा, थानाध्यक्ष ने चेकिंग के दौरान अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 5 और वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की।