अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में लोअर मालरोड के इंद्राकॉलोनी वार्ड में शराब बार के विरोध में वार्डवासियों ने रोष जताया है।
कहीं यह बात
जिस पर मंगलवार को आक्रोशित लोगों ने आबकारी अधिकारी का घेराव किया और जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही कहा कि लगातार विरोध प्रदर्शन के बाद भी क्षेत्र में जबरन बार खोलने की साजिश की जा रही है। लोगों ने कहा कि शराब बार खुलने से क्षेत्र में अराजकता का माहौल बनेगा। जबकि बच्चों में इसका विपरीत असर होगा। लोगों ने कहा किसी भी हालत में यहां शराब बार नहीं खोलने दिया जाएगा।
दी यह चेतावनी
साथ ही चेतावनी दी कि यदि जबरन बार खोला गया तो समस्त वार्ड वासी सामूहिक आत्मदाह को मजबूर होंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
रहें मौजूद
इस मौके पर पार्षद गीता बिष्ट, पूर्व डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, भावना कनवाल, नंदन सिंह दसौनी, पान सिंह अल्मियां, मोहन सिंह खाती, नरेंद्र सिंह, भुवन भास्कर राठौर, देवेंद्र नेगी, पूरन बिष्ट, गीता दसौनी, दीपा, जितेंद्र बिष्ट, जानकी गुणवंत, रघुवर सिंह मेहता, पान सिंह लटवाल, मनोज तिवारी, तारा खुल्बे, बिमला तिवारी, रेणुका, भावना कांडपाल, जितेंद्र बिष्ट, नंदी बिष्ट, दीपा बिष्ट, आनंद सिंह लटवाल, नंदन सिंह, राम सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।