अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में लमगड़ा के जैंती क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपित अभी भी फरार है। जिस पर लोगों में काफी आक्रोश बना हुआ है।
दी यह चेतावनी
मिली जानकारी के अनुसार संगठन के संस्थापक हिमांशु जोशी ने कहा कि 21 दिन पूर्व जैंती क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की निंदनीय घटना सामने आई। जिसके बाद पीड़ित की ओर से पुलिस में तहरीर दी गई। जबकि पीड़ित और क्षेत्रीय जनता ने आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए बीते दिनों एसएसपी से भी मुलाकात की। लेकिन अब तक आरोपित पुलिस पकड़ से बाहर है। जिस पर इस मामले में 13 जुलाई तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने पर अब राष्ट्रीय सेवा संघ ने 14 जुलाई को थाना घेराव की चेतावनी दी है।