अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। पहाड़ी आर्मी की पहाड़ी हिंदू सशक्तिकरण अभियान यात्रा अल्मोड़ा पहुंची। इस मौके पर अल्मोड़ा पहुंचने पर शिखर होटल में प्रेस वार्ता की।
अभियान के माध्यम से सरकार से की जा रही यह मांग
इस दौरान पहाड़ी आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा 25 वर्षों में रणनीतिक पार्टियों ने प्रदेश को गर्त में धकेल दिया। मूलभूत समस्याओं में काम करने के बजाय प्रदेश में ऊलजुलूल कानून थोपे जा रहे है। उन्होंने कहा पहाड़ विरोधी लोग सजग रहें। अब पहाड़ का व्यक्ति बाहरियों का अतिक्रमण बिल्कुल सहन नहीं करेगा। प्रदेश में जो बाहरी लोग दादागिरी गुंडागर्दी कर रहे है, उनका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। अब राजनीति,सामाजिक,आर्थिक क्षेत्रों में बाहरियों के कब्जे छुड़ाने का समय है राज्य एक बड़ा आंदोलन और माग रहा है राज्यवासी तैयार रहे। उन्होंने कहा पहाड़ी आर्मी सशक्त भू कानून, मूल निवास, गौ माता को राज्य माता का दर्जा देने, पहाड़ की भाषा और त्योहारों को सरकारी मान्यता देने की मांग कर रहा है । अल्मोड़ा के चौघान पाटा में नुक्कड़ सभा की जिसमें राज्य आंदोलनकारी दीवान सिंह धपोला ने कहा आज राज्य बचाने के लिए इस आंदोलन की अति आवश्यकता है।
इस दिन होगा समापन
संयोजक विनोद शाही ने बताया कि कल चंपावत से इस पहाड़ बचाओ की शुरुआत हुई। जो पिथौरागढ़ होते हुए आज बागेश्वर पहुंची। यह यात्रा का मुख्य उद्देश्य पहाड़ी हिन्दूओ को सशक्त करना है संस्कृति से,संसाधनों से और रोजगार से। हमारी यह यात्रा पूरे प्रदेश में चलेगी। जिसका कुमाऊं में प्रथम चरण का समापन 9 मार्च को हल्द्वानी में होगा। दूसरे चरण की यात्रा गढ़वाल में होगी। जिसमें जिला मुख्यालय और सभी चौक चौराहों पर
नुक्कड़ सभा की जाएगी। साथ ही लोगों को अपने सांस्कृतिक और सभ्यता के लिए जागरुक करेंगे।
फूंका पुतला
हरीश रावत ने कहा सदन में वित्तमंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल द्वारा जिस अभद्र भाषा में पहाड़ी समाज को गाली दी वह हम पहाड़ियों के लिए असहनीय है। चौघान तिराहे पर जोरदार नारेबाजी कर वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, ऋतु खंडूरी महेंद्र भट्ट का पुतला फूंका।
रहें मौजूद
इस दौरान मोहन कांडपाल, पार्षद भूपेंद्र जोशी, संजय गोस्वामी,कैप्टन बलवंत सिंह खेतवाल, प्रकाश पांडेय राहुल कुमार, वीरेंद्र नेगी, गिरीश नाथ गोस्वामी, फौजी भुवन पांडेय, भगवंत सिंह राणा, विनोद नेगी, गौरव गोस्वामी, आदि मौजूद रहे।