अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में गांवों से लेकर मैदानों तक गुलदार का आतंक बना हुआ है। यहां बसेड़ी बसनाल और आसपास के ग्रामीण इलाकों में एक बार फिर गुलदार की चहलकदमी बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
गुलदार का आतंक
जानकारी के अनुसार यहां क्षेत्र में लगातार मंडरा रहे खतरे को देखते हुए ग्राम प्रधान महिमा देवी ने वन विभाग को सूचना देकर जल्द से जल्द इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। वहीं ग्रामीणों के अनुसार, यह गुलदार पूर्व में भी बसेड़ी और आसपास के गांवों में कई पालतू मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है। बार-बार हो रहे हमलों के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकलने में भी कतरा रहे हैं और क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।
वन विभाग ने लिया जायजा
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम हरकत में आई और प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। टीम ने गांव के आसपास गुलदार की चहलकदमी के पदचिह्नों (पगमार्क) का जायजा लिया। साथ ही लोगों को भी सलाह दी है।