अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। नवंबर का महीना है। ऐसे में मौसम में बदलाव के साथ ठंड बढ़ गई है। वहीं इस ठंड में अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे पर पनुवानौला के पास जंगल में आग धधकी।
वन संपदा को नुक़सान
मिली जानकारी के अनुसार जिसमें सोमवार सुबह से जंगल धू-धूकर जलता रहा, इससे वन संपदा को खासा नुकसान पहुंचा है। जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी। वहीं कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। वहीं इस आग से वन संपदा को काफी नुकसान की खबर है।