अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में जजी-विकास भवन-कलेक्ट्रेट रोड में पैच वर्क कर दिया गया है। इसके लिए जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के उपाध्यक्ष कवीन्द्र पन्त लंबे समय से शासन-प्रशासन से मांग कर रहे थे।
पैच वर्क हुआ पूरा
गौरतलब है कि अक्टूबर माह की शुरुआत में इस सड़क के कुछ हिस्से में पैच वर्क कर दिया गया था और सड़क के अधिकांश हिस्से में गढ्ढे बने हुए थे। जिसके बाद विगत सप्ताह जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के उपाध्यक्ष कवीन्द्र पन्त ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता को ज्ञापन देकर पैच वर्क कार्य पूरा करने का अनुरोध किया था। जिसके बाद पैच वर्क कर दिया गया।
व्यक्त किया आभार
ज्ञापन पर शीघ्रता से कार्रवाई कर पैच वर्क पूर्ण करवाने पर कवीन्द्र पन्त ने पीडब्लूडी व जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।