अल्मोड़ा: मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल में मरीजों को नही मिल रहीं भोजन में ठीक डाइट- सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बेस अस्पताल मेें मरीजों को दिए जाने वाले खाने पर फूड पर सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे ने नाराजगी जताई।

भोजन में सही नहीं मिल रहीं डाइट

जिस पर सामाजिक कार्यकर्ता ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से हालचाल भी जाना और मरीजों ने खाने की गुणवत्ता पर बात कहीं। जिसमें उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा वताया गया है कि राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में ऑक्सीजन रिफिल बूस्टर उपलब्ध नही है, साफ़-सफाई की व्यवस्था भी नही है और भोजन में डाइट ठीक नही है क्योंकि फल नही दिए जा रहे है और दुध ख़राब क्वालिटी का दिया जा रहा है।

किया यह अनुरोध

उन्होंने कहा कि हर वार्ड में ठंडा-गरम पानी का फ़िल्टर भी लगाया जाये, शिकायत को बिना मेरी सहमति और बिना मुझसे संपर्क करके बंद न किया जाये। कहा कि उक्त प्रकरण का शीघ्र संज्ञान लेकर उचित निराकरण करने की बात कहीं।

पहले भी आई यह शिकायत

दर‌असल बेस अस्पताल के भोजन की गुणवत्ता पर अक्सर सवाल उठते आए हैं। पूर्व में भी निरीक्षण में किचन में सफाई व्यवस्था के साथ ही खाने में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखे जो की शिकायत मिली थी।