अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में जिला अस्पताल में इस हफ्ते ही मानसिक रोग विशेषज्ञ का परामर्श मरीजों को मिलेगा।
अप्रैल 2021 में जिला अस्पताल में अनुबंध पर हुई थी तैनाती
मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अनुबंध समाप्त होने पर नए चिकित्सक की तैनाती होनी है। इस समय आचार संहिता लागू है और नए चिकित्सकों की तैनाती भी अभी रूकी हुई है। वहीं 31 मार्च को अस्पताल में तैनात एकमात्र मानसिक रोग विशेषज्ञ का अनुबंध समाप्त हो रहा है। जिसके चलते मरीजों को इसी हफ्ते विशेषज्ञ परामर्श देंगे।