अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अप्रैल का महीना है। जिसमें तेजी से मौसम में बदलाव हो रहा है। ऐसे में वायरल फीवर के मरीज भी बढ़ रहें हैं।
ओपीडी में आया उछाल
मिली जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में मंगलवार को ओपीडी में 600 मरीज पहुंचे। सोमवार को इनकी संख्या 390 थी। दरअसल बताया गया है कि जिले के अस्पतालों में तैनात चिकित्सकों का अनुबंध समाप्त होने से मरीजों की संख्या बढ़ी है। सोमवार को जिले के अस्पतालों में तैनात 150 चिकित्सकों का अनुबंध समाप्त हो गया है और वे सेवा से बाहर हो गए हैं। गांवों के अस्पताल खाली होने से मरीज जिला अस्पताल की दौड़ लगा रहें हैं। इससे जिला अस्पताल में मरीजों का दबाव बढ़ गया है।