अल्मोड़ा: अस्पतालों से अब बिना किसी ठोस वजह मरीज नहीं किए जाएंगे रेफर, डीएम ने निगरानी को रेफरल मॉनिटरिंग समिति की गठित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने शनिवार को अस्पतालों से रेफर मामलों की निगरानी को रेफरल मॉनिटरिंग समिति गठित की है।

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उठाया प्रभावी कदम

डीएम ने निर्देश दिए हैं कि अस्पतालों से अब बिना किसी ठोस वजह मरीज रेफर नहीं किए जाएंगे। डीएम ने अध्यक्ष, सीएमओ सदस्य सचिव, प्राचार्य मेडिकल कालेज, पीएमएस अल्मोड़ा, रानीखेत और समस्त सीएचसी और पीएचसी प्रभारी सदस्य नामित किए गए है। जो प्रत्येक बुधवार को रेफरल प्रकरणों की समीक्षा करेंगे। उन्होंने बताया कि जनपद अंतर्गत बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने के दृष्टिगत रेफर किये जा रहे प्रकरणों के कारणों की समय-समय पर समीक्षा कर रेफरल निगरानी समिति गठित की गई है।

दिए यह निर्देश

डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिए कि रेफरल से संबंधित सूचनाओं और मरीज का ब्यौरा प्रत्येक माह के द्वितीय सोमवार को डीएम कार्यालय को उपलब्ध कराते हुए बैठक के दौरान भी प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे। वहीं, समिति के समस्त सदस्य सीएमओ को वांछित सूचनाएं व समय उपलब्ध कराते हुए बैठक में समय प्रतिभाग करेंगे। जबकि प्रभारी चिकित्साधिकारी समस्त सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बैठक में ऑनलाईन प्रतिभाग करना सुनिश्चित करेंगे।