अल्मोड़ा: मेडिकल कॉलेज में साढ़े तीन साल बाद स्थायी प्राचार्य की हुई तैनाती

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में स्थित मेडिकल कालेज सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान में साढ़े तीन साल बाद स्थायी प्राचार्य की तैनाती हुई है।

स्थायी प्राचार्य की तैनाती

जानकारी के अनुसार लंबे इंतजार के बाद वर्ष 2022 में अल्मोड़ा मेडिकल कालेज अस्तित्व में आया। अब कालेज में साढ़े तीन साल बाद स्थायी प्राचार्य की तैनाती कर दी गई है। लेकिन अब भी यहां स्थायी रेडियालाजिस्ट की तैनाती का इंतजार है। स्थायी रेडियोलाजिस्ट नहीं होने से यहां अल्ट्रासाउंड जांच संविदा पर तैनात एकमात्र रेडियोलाजिस्ट के भरोसे है। ऐसे में कई बार डाक्टर के अवकाश पर जाने से जांच पूरी तरह ठप पड़ जाती हैं। अब तक शासन स्तर से डाक्टरों की तैनाती नहीं हो सकी है।