अल्मोड़ा: 17 मार्च को होगा फोटो वाक का आयोजन, बेहतरीन रंग में दिखेगी सांस्कृतिक नगरी की वैभवशाली होली

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। नगर में उदय शंकर फोटोग्राफी अकादमी द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया।

फोटो वाक का आयोजन

जिसमें कहा कि आगामी होली त्यौहार के अवसर  पर रविवार 17 मार्च  2024 को एक फोटो वाक का आयोजन किया जायेगा। जिसमे इसी दिन अल्मोड़ा नगर मे महिला होली का भी आयोजन प्रस्तावित है।

यह रहेगा कार्यक्रम

जिसमें फोटोवाक होली के जलुस के साथ 11 बजे सिद्धि नौला से प्रारंभ होकर मल्ला महल होते हुए नंदा देवी मन्दिर के प्रांगण मे इसका समापन होगा। इस बीच छायाकरों द्वारा छायाचित्र खीचें जायेंगे व वृतचित्र बनाऐ जायेंगे। जिसमे सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा की वैभवशाली होली को बेहतरीन ढंग से प्रदर्शित किया जायेगा। यह  जानकारी संस्था के  डा. महेंद्र सिंह मिराल ने दी।

यह लोग रहें मौजूद

कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव जय मित्र सिंह बिष्ट द्वारा किया गया। संस्था के संरक्षक थ्रीश कपूर ने सभी  छायाकारों को सर्वोत्तम तकनीक से रूबरू किया। इस बैठक मे साहित्यकार प्रोफेसर देव सिंह पोखरिया, संस्था के उपाध्यक्ष चेतन कपूर, सारांश मंगोली, वैभव जोशी, मोनू मेनन, कपिल मल्होत्रा, पावन सामंत, रमीज खान, वीरेंद्र सिजवाली आदि ने प्रतिभाग किया ।