अल्मोड़ा: खेलो इंडिया अस्मिता लीग के महिला वर्ग में बागेश्वर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते दो गोल्ड मेडल समेत जीते 08 पदक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में 18 से 19 अगस्त तक खेलो इंडिया आयोजित किया गया। जिसमें अस्मिता लीग के महिला वर्ग में बागेश्वर की नौ ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर आठ पदक जीते ।

खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

मिली जानकारी के अनुसार जिले के खिलाड़ियों ने कुल आठ पदक जीते। जिनमें दो स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। इसमें से मानवी रावत व प्रियंका पांडे ने स्वर्ण पदक जीता। अनिता पांडे प्रशस्ति टम्टा, सोनाक्षी आर्या, आराध्या उपाध्याय रजत पदक, जबकि निहारिका चौधरी, माही रावत ने कांस्य पदक जीते। इन विजेताओं में से छह खिलाड़ी अब नाशिक में होने वाली अस्मिता लीग में ज़िले का प्रतिनिधित्व करेंगी।