अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में खेल विभाग के अधीन संचालित आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए चयन प्रक्रिया हुई।
खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
मिली जानकारी के अनुसार यह जिला स्तरीय चयन ट्रायल मंगलवार को नगर के आर्मी खेल मैदान में हुआ। जिसमें फुटबाल, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, हॉकी, वालीबॉल, क्रिकेट, मैडिसन बाल थ्रो, स्टेडिंग ब्राड जंप आदि खेलों में खिलाड़ियों ने हुनर दिखाया।
46 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय फाइनल ट्रायल्स के लिए चयन
इस संबंध में प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी अरुण बनग्याल ने बताया कि 46 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय फाइनल ट्रायल्स के लिए चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में 42 बालक और नौ बालिकाएं शामिल हैं।
✴️✴️फुटबाॅल- विनय भाकुनी, वंश सिंह पांगती, रितेश कनवाल, राहुल कनवाल, मो. कैफ, दक्ष बिष्ट, यशवर्धन देवड़ी।
✴️✴️एथलेटिक्स- जतिन सिंह मेर, अमित सिंह बिष्ट, ललित टम्टा, नीरज कुमार, रश्मि आर्या, दीपिका पांडे, लावन्या बोहरा, प्राची जोशी, अर्चना जोशी।
✴️✴️बॉक्सिंग- सूरज रौतेला, अर्जुन सिंह, कमलेश कुमार, लोकेश तिवारी, दिव्यांशु बेलवाल, करन सुप्याल, ललित बिष्ट, दीपिका कनवाल।
✴️✴️हॉकी- जया आर्या, रिया आर्या, कोमल आर्या, हर्षिता आर्या, रिया आर्या, हिमानी आर्या।
✴️✴️क्रिकेट- हर्षित अल्मिया, वंश बोरा, हर्षित धौनी, मोहित बिष्ट, कृष्ण तिवारी, आदित्य गुरुरानी, आयान अख्तर, कार्तिक साह, सौरभ बोरा, पार्थ सागर जोशी।
✴️✴️वाॅलीबाल- कमल जोशी, रनवीर कोहली, रोशन सिंह, विक्रम कोहली, भास्कर बिष्ट।
✴️✴️बैडमिंटन- शुभम बिष्ट।