अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां अब स्कूलों की प्रार्थना सभा में कालजयी रचनाएं गढऩे वाले जनकवि गिरीश तिवारी गिर्दा की कविताएं सुनाई देंगी।
¶ गिरीश तिवारी गिर्दा की चुनिंदा कविताएं-
✓ उत्तराखंड मेरी मातृभूमि, मातृभूमि मेरी पितृ भूमि..
✓ हम लड़ते रयां भुला, हम लड़ते रूलो..
✓ धरती माता तुम्हारा ध्यान जागे, ऊंचे आकाश तुम्हारा ध्यान जागे..
✓ सारा पानी चूस रहे हो, नदी समुंदर लूट रहे हो..
✓ आज हिमाल तुमन के धत्यूंछौ..
✓ जहां न बस्ता कंधा तोड़े, ऐसा हो स्कूल हमारा ..
¶ योजना समिति की बैठक में दिए निर्देश-
डीएम धीराज गर्ब्याल की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक में गिर्दा की कविताएं प्रार्थना सभा में लागू करने के निर्देश दिए गए। सीईओ केएस रावत ने सभी ब्लाक शिक्षा व उपशिक्षा अधिकारियों को एक-एक रचनाएं चुनकर सभी स्कूलों की प्रार्थना सभा में लागू करने को कहा है।