अल्मोड़ा: पुलिस की कार्यवाही, 01 व्यक्ति को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा,एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षक,थानाध्यक्षों, एसओजी,एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व नशा तस्करों की गिरफ्तारी के लिये सख्त निर्देश दिये गये है।
       
पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिनांक 01/06/2024 को सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण  व थानाध्यक्ष जसंविंदर सिंह के नेतृत्व में चौखुटिया पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान बाखली मैदान के पास महेन्द्र सिंह के कब्जे से 52 पव्वे अवैध देशी शराब माल्टा मार्का बरामद होने पर अभियुक्त महेंद्र सिंह उम्र-लगभग 50 वर्ष पुत्र स्व0 भवान सिंह  निवासी ग्राम छाना,चौखुटिया अल्मोड़ा को गिरफ्तार किया गया और थाना चौखुटिया में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। 

थाना चौखुटिया पुलिस टीम रहीं शामिल

1. अपर उ0नि0  दीवान सिंह कोरंगा
2. कानि0 मनोज कुमार