अल्मोड़ा: पुलिस की कार्यवाही, 01 वारंटी को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में सम्बन्धित वारंटी अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।
     
एक वारंटी गिरफ्तार

सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस टीम द्वारा मा0न्यायालय से प्राप्त गिरफ्तारी वारंट फौजदारी वाद संख्या- 162/2021, धारा 324/354/504/506 भादवि से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त चंदन सिंह डंगवाल उम्र करीब 35 वर्ष पुत्र स्वर्गीय तेगसिंह डंगवाल निवासी ग्राम नौघरियां पोस्ट सिनोडा तहसील भिकियासैण जिला अल्मोड़ा जो काफी समय से माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश नहीं हो रहा था।
उक्त वारंटी अभियुक्त को दिनांक- 15.03.2024 को नौघरियां से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

थाना भतरौजखान पुलिस टीम रहीं शामिल

1- उ0नि0 गंगाराम सिंह गोला प्रभारी चौकी भिकियासैंण
2- हे0कानि0 शमीम अहमद