अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार वारंटियों की धड़पकड़ जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में दिनांक 27.05.2025 को थानाध्यक्ष दन्या जसविन्दर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट फौजदारी वाद संख्या- 60/2025 अन्तर्गत धारा 115(2)/117(2) भारतीय न्याय संहिता से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त राकेश कुमार उम्र- 26 वर्ष पुत्र स्व0 फकीर राम निवासी ग्राम बेलक पो0 कफलनी थाना दन्या जनपद अल्मोडा व अभियुक्ता कु0 पूनम उम्र-23 वर्ष पुत्री स्व0 फकीर राम निवासी उपरोक्त को उनके घर से गिरफ्तार किया गया।
दन्या पुलिस टीम रहीं शामिल
1- अपर उ0नि0 बीना कौर
2- म0कानि0 इमला बोरा
3- होमगार्ड उमेश कांडपाल