अल्मोड़ा: पुलिस का एक्शन, एनडीपीएस एक्ट से संबंधित 02 वारंटियो को जसपुर से किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार वारंटियों की धड़पकड़ जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह थाना सल्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 03.09.2025 को माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारण्ट मुकदमा अपराध संख्या 01/24, धारा 8 / 20  एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित दो अभियुक्तों 1- गौरव कुमार पुत्र वीर सिंह,  2- अजय कुमार पुत्र धर्मपाल, निवासीगण ग्राम- निजामगढ़ पतरामपुर, जिला- उधमसिंह नगर को जसपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तारी पुलिस टीम रहीं शामिल

01- अपर उपनिरीक्षक लोमेश कुमार
02- हेड कांस्टेबल जयप्रकाश
03- हेड कांस्टेबल कपिल कुमार