अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट में सम्बन्धित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी की जा रही है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में निरीक्षक सुशील कुमार,थानाध्यक्ष भतरौजखान के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17.08.2025 को माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारण्ट मु0अ0सं0 29/2019 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त संजय कुमार पुत्र नेतराम निवासी चाउपुरा,मसवासी स्वार,रामपुर उ0प्र0 को डबरा-सोराल, भतरौजखान से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।