अल्मोड़ा: पुलिस का एक्शन, फरार चल रहे वारंटी को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट में सम्बन्धित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में थानाध्यक्ष चौखुटिया सुनील सिंह बिष्ट‌ के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 सचेन्द्र यादव,प्रभारी चौकी मासी व कानि0 महफूज आलम द्वारा आज दिनांक 07.08.2025 को माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारण्ट वाद संख्या 04/23  धारा 324(2 )/351(2)(3)/ 352 Bns से सम्बन्धित अभियुक्त ललित मोहन जोशी पुत्र स्व0 अंबादत  जोशी निवासी ग्राम छानी चौखुटिया को घर से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।