अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा समस्त सीओ/थाना/चौकी प्रभारियों एवं एसओजी/एएनटीएफ टीम को नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वाले नशा तस्करों पर सतर्क दृष्टि रखकर कड़ी कार्यवाही किये जाने के सख्त निर्देश दिये गये है।अल्मोड़ा पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही करते हुए नशा तस्करों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारियाँ की जा रही है।
स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार कोतवाली अल्मोड़ा, प्रभारी एसओजी सुनील धानिक, प्रभारी एएनटीएफ सौरभ कुमार भारती के संयुक्त नेतृत्व में एसओजी/एएनटीएफ व कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 10/01/2024 को चेंकिग के दौरान भैसोड़ा फार्म तिराहे के पास एक युवक गौरव कुमार आर्या के कब्जे से 6.50 ग्राम स्मैक बरामद होने पर अभियुक्त गौरव कुमार आर्या उम्र 27 वर्ष पुत्र संजय कुमार निवासी-मल्ला ओड़खोला अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।
पुलिस टीम रहीं शामिल
1. उ0नि0 दिनेश परिहार –प्रभारी चौकी धारानौला
2. कानि 0 राकेश भट्ट एसओजी/एएनटीएफ
3. कानि0 विरेन्द्र सिंह एसओजी/एएनटीएफ
पुलिस की कार्यवाही
सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में लमगड़ा पुलिस द्वारा दिनांक 10/01/2024 को टीम गठित कर अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु अभियान चलाकर सघन चेंकिग व छापामारी की गई, इस दौरान वन विभाग बैरियर के पास मोरनौला शहरफाटक रोड पर अभियुक्त हरीशचंद्र उम्र 34 वर्ष पुत्र धनीराम निवासी भुमका थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल के कब्जे से दो पेटी 96 पव्वे गुलाब मार्का अवैध देशी शराब बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना लमगड़ा में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।
पुलिस टीम रहीं शामिल
1- उ०नि० संजय जोशी प्रभारी चोकी मोरनौला थाना लमगड़ा
2-कानि0 अर्जुन लाल थाना लमगड़ा
3-कानि0 गिरीश प्रसाद थाना लमगड़ा