अल्मोड़ा: अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस का एक्शन, सड़क घेरने वाले ठेकेदार पर लगाया भारी चालान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी चन्द्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस का अभियान

इसी क्रम में दिनांक 11.03.2026  को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी धारानौला आनंद बल्लभ कश्मीर द्वारा पुलिस टीम के साथ धारानौला क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान ठेकेदार नवीन सिंह मनराल द्वारा सड़क मार्ग पर निर्माण सामग्री (रेता व ईंट) रखकर अतिक्रमण किया गया था, जिससे आमजन की आवाजाही एवं यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रहा था तथा दुर्घटना की संभावना बनी हुई थी। जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए ठेकेदार नवीन सिंह मनराल के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए ₹10,000/- (दस हजार रुपये) का चालान किया गया तथा सड़क मार्ग से निर्माण सामग्री हटाकर मार्ग को सुचारू कराया गया।