अल्मोड़ा: पुलिस का एक्शन, शराब के नशे में फर्राटा भर रहे बाईक चालक को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनांक 03.12.2024 को सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष धौलछीना विजय नेगी के नेतृत्व में धौलछीना पुलिस द्वारा बाड़ेछीना तिराहा में चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान वाहन संख्या UK01-A-6471 मोटर साईकिल चालक बहादुर सिंह पुत्र श्री प्रेम सिंह निवासी ग्राम डाल जिला अल्मोडा को एल्कोमीटर से चैक करने पर शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। चालक को मोटरवाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया तथा डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।