अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में दिनांक 11.09.2025 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोडा योगेश चन्द्र उपाध्याय व प्रभारी एसओजी निरीक्षक भुवन जोशी के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा व एसओजी की सयुंक्त टीम द्वारा शैल बैण्ड अल्मोड़ा से बागेश्वर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग की जा रही थी। जिस दौरान वाहन संख्या यूके04-टीबी-9260 को चैक किया तो चालक अभियुक्त विजय नेगी उर्फ विज्जू नेगी उम्र-33 वर्ष पुत्र शिवेन्द्र सिंह नेगी, निवासी म0न0-124 पूरनपुर आनन्दपुर, आ0टी0ओ0 रोड मुखआनी, जिला- नैनीताल के कब्जे से कुल 11.26 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद की गयी। वाहन को सीज कर, अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में मु0अ0स0- 82/2025 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
पूछताछ में बताई यह बात
अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि वह हल्द्वानी, अल्मोड़ा, बागेश्वर टैक्सी चलाता है। उधमसिंहनगर से स्मैक (हेरोइन) ला रहा था जिसे वह स्वयं भी प्रयोग में लाता है और अल्मोड़ा व बागेश्वर में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। चेकिंग के दौरान गिरफ्त में आया। पुलिस द्वारा तस्कर के क्रय व विक्रय स्त्रोतों के बारे में जानकारी की जा रही है। कीमत- करीब 3,37,800/- रुपये।
कोतवाली अल्मोड़ा व एसओजी पुलिस टीम रहीं शामिल
1. उ0नि0 कृष्ण कुमार, चौकी प्रभारी एनटीडी
2. कानि0 विमल टम्टा, कोतवाली अल्मोड़ा
3. कानि0 इरशाल उल्ला, एसओजी अल्मोड़ा
4. कानि0 हरीश प्रसाद, एसओजी अल्मोड़ा
5. कानि0 राकेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा