अल्मोड़ा: नशे पर पुलिस का एक्शन, स्कूटी की डिग्गी में चरस छुपाकर ले जा रहे एक तस्कर को किया गिरफ्तार, दो लाख से अधिक कीमत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनांक 03.03.2025 को प्रभारी निरीक्षक योगेश चन्द्र उपाध्याय कोतवाली अल्मोड़ा व एसओजी प्रभारी भुवन चन्द्र के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान करबला  तिराहे से आगे नन्दा इकोलॉजिकल पार्क के पास करबला की ओर से आ रही स्कूटी संख्या UK01-D-1599 को रोकने का प्रयास किया तो स्कूटी सवार करबला की तेजी से भागने लगे। जिस पर पुलिस टीम ने स्कूटी चालक को दबोच लिया परन्तु पीछे बैठा व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर पहले ही फरार हो गया।  चेक करने पर स्कूटी की डिग्गी से 1.027 किलोग्राम चरस बरामद हुआ। जिसके बाद स्कूटी सवार हरीश चन्द्र जोशी उम्र 39 वर्ष पुत्र लक्ष्मी दत्त जोशी निवासी टानी धामस जनपद अल्मोड़ा को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में धारा 8/20/60 NDPS अधिनियम में एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है,जल्द ही गिरफ्त में होगा। कीमत- 2,05,400/- रुपये है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1. उ0नि0 आनन्द बल्लभ कश्मीरा, प्रभारी चौकी धारानौला कोतवाली अल्मोड़ा
2. कानि0 राजीव जोशी, कोतवाली अल्मोड़ा 
3. कानि0 राजेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा
4. कानि0 इरशाद उल्ला, एसओजी अल्मोड़ा