अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 27.01.2026 को राजस्व क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपने गांव की एक नाबालिग किशोरी के गुमशुदा होने की तहरीर संबंधित राजस्व क्षेत्र में दी गयी थी।
एसएसपी ने दिए यह निर्देश
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए गुमशुदा की तलाश हेतु विवेचना दिनांक 29.01.2026 को रेगुलर पुलिस कोतवाली द्वाराहाट को हस्तांतरित की गयी थी। जिस पर एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित सज्ञांन लेकर गुमशुदा बालिका की शीघ्र बरामदगी व संलिप्त की गिरफ्तारी हेतु 04 अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
जिस पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट विनोद जोशी व उपनिरीक्षक सुनील धानिक प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों द्वारा गुमशुदा की तलाश हेतु सीसीटीवी कैमरों का गहनता से अवलोकन किया गया। साथ ही सर्विलांस टीम की मदद लेते हुए पुलिस टीम द्वारा दिल्ली, गुड़गांव, माधोपुर बिहार के विभिन्न स्थानों पर सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों के अथक प्रयासों व ठोस सुरागरसी-पतारसी से दिनांक 31.01.2026 को गुमशुदा किशोरी को गुड़गांव से अभियुक्त खुशदिल उम्र लगभग- 20 वर्ष पुत्र मोहम्मद मुस्ताक निवासी माधोपुर थाना छातापुर जिला सुपौल बिहार के कब्जे से बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। बरामद गुमशुदा किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त अभियोग में पीड़िता के बयानों के आधार पर 137(2), 64 BNS व 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
पुलिस टीम रहीं शामिल
1 विनोद जोशी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट
2-महिला उपनिरीक्षक मीना आर्या कोतवाली द्वाराहाट
3-उपनिरीक्षक बृजमोहन भट्ट कोतवाली रानीखेत
4- उपनिरीक्षक धरम सिंह कोतवाली द्वाराहाट
5- हे0का0 अवधेश कुमार एसओजी अल्मोड़ा
6- कानि0 गणेश पाण्डे एसओजी अल्मोड़ा
7- कानि0 इरशाद उल्ला , एसओजी अल्मोड़ा
8- कानि0 अजय कुमार, कोतवाली द्वाराहाट
9- महिला कानि0 संगीता गोस्वामी कोतवाली द्वाराहाट