अल्मोड़ा: पुलिस का एक्शन, इस माह अब तक 792 लोगों पर की यह सख्त कार्यवाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में जनपद अल्मोड़ा के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/यातायात निरीक्षक/इंटरसेप्टर प्रभारी द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही करते दिसम्बर माह में अब तक एमवी एक्ट,पुलिस एक्ट के तहत  792 लोगों पर कार्यवाही की गई है।

मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही

नशे में/खतरनाक तरीके/बिना हेलमेट/ड्राईविंग के समय मोबाईल का प्रयोग कर वाहन चलाने/नाबालिग द्वारा वाहन चलाये जाने/यातायात नियमों का उल्ल्घंन करने वालें 693 लोगों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाहियाँ की गई है। मुख्यतः
ओवरलोडिंग-08
नशे शराब में गिरफ्तार-07
वाहन सीज-15

उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही

सार्वजनिक/पर्यटक स्थलों पर शराब पीने/पिलाने, गन्दगी करने,अराजकता,न्यूशेन्स फैलाने वाले 99 लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।
चालानी कार्यवाही के दौरान कुल 3,96,450 रुपये जुर्माना वसूला गया है।