शराब के नशे में वाहन चला रहे दो चालकों को पुलिस ने गिरफ़्तार कर वाहन को सीज किया है । इसके साथ ही दोनों चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही भी की गई।
एल पी जी गैस के खाली सिलेंडर से भरे ट्रक को थल से हल्द्वानी ले जा रहा था चालक
इंटरसेप्टर प्रभारी जीवन सामंत मय हमराह का0 सुनील कुमार ,का0 ललित मोहन द्वारा लोधिया के पास चैकिंग के दौरान इंडेन गैस का ट्रक संख्या UK04CB1826 चालक नीरज सिंह पुत्र आन सिंह निवासी ग्राम के एम डी टी एस,गोरा पड़ाव हल्द्वानी जिला नैनीताल को रोका गया, जो शराब के नशे मे वाहन चलाता पाया गया, वाहन चालक को शराब के नशे में वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत गिरफ्तार कर वाहन को मौके पर सीज किया गया। ट्रक में एल पी जी गैस के खाली सिलेंडर भरे हुए थे, जिसे वह थल से हल्द्वानी को लेकर जा रहा था । गैस के खाली सिलेंडरों के संबंध में संबंधित एजेंसी, वाहन स्वामी को तत्काल इसकी सूचना दी गई।
एक अन्य चालक भी गिरफ़्तार
चैकिंग के दौरान ही 01 अन्य वाहन संख्या UK04AE1822 डिजायर कार के चालक पुष्कर सिंह पुत्र मोती सिंह कार्की निवासी नावली,जौरासी जिला नैनीताल को शराब के नशे में वाहन चलाते पाये जाने पर मोटर वाहन अधिनयम के अंतर्गत गिरफ्तार कर वाहन को मौके पर सीज किया गया । दोनों चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई।