अल्मोड़ा: स्कूल के पास मिले जैलेटिन ट्यूब मामले में 01 और वांछित अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा जेल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा थाना सल्ट क्षेत्र में 161 संदिग्ध जैलेटिन ट्यूब बरामदगी मामले में प्रकाश में आये संलिप्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये थे।

पुलिस का एक्शन

इसी क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा मु0अ0स0-19/2025 धारा 4(क) विस्फोटक पदार्थ अधि0 /288 बीएनएस से सम्बन्धित प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त ललित पाटनी उर्फ लवी उम्र- 35 वर्ष पुत्र स्व0 दीवान सिंह निवासी ग्राम व पो0 पाटी थाना पाटी जनपद चम्पावत को दिनांक 26.11.2025 को भिकियासैण से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी। पुछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वर्ष 2016-17 में 03 किमी0 लम्बी रोड निमार्ण का कार्य लिया था। जिसमें प्रशान्त कुमार बिष्ट और मैं पार्टनर थे। निर्माणाधीन रोड में चट्टान काटने के लिये मैंने अपने ठेकेदार पिताजी से जैलेटिन ट्यूब ली थी। वर्तमान में पिता का निधन हो चुका है।

गिरफ्तारी/साक्ष्य संकलन टीम रहीं शामिल

1-निरीक्षक भुवन जोशी, प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा
2- अजेंद्र प्रसाद, थानाध्यक्ष देघाट / विवेचक
3-कश्मीर सिंह, थानाध्यक्ष सल्ट
4-उ0नि0 बृजमोहन भट्ट, कोतवाली रानीखेत
5-कानि0 कमल गोस्वामी, कोतवाली रानीखेत
6-कानि0 सुरेन्द्र सिंह, थाना सल्ट
7-कानि0 राकेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा
8-कानि0 राजेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा
9-कानि0 इरशाल उल्ला, एसओजी अल्मोड़ा
10-हेड कानि0 अवधेश कुमार, एसओजी अल्मोड़ा
11-कानि0 गणेश पाण्डे, एसओजी अल्मोड़ा
12-कानि0 चन्दन सिंह, एसओजी अल्मोड़ा