अल्मोड़ा: पुलिस ने पोक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 21.04.2025 को पीड़िता द्वारा थाना लमगड़ा में तहरीर अभियुक्त द्वारा उसके साथ दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में दी गयी थी। जिस पर थाना लमगड़ा में अन्तर्गत धारा 64 बीएनएस व 5/6 पोक्सो अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

पुलिस की कार्यवाही

इस मामले में एसएसपी ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए संलिप्त अभियुक्त को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया। जिस पर थानाध्यक्ष लमगड़ा राहुल राठी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मुकदमा उपरोक्त में संलिप्त अभियुक्त को विवेचक उपनिरीक्षक कुमकुम धानिक, प्रभारी साइबर सेल अल्मोड़ा द्वारा दिनांक 23/04/2025 को गिरफ्तार कर आवश्यक विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए पीड़िता के बयान के आधार मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(2) (F) बी0एन0एस0 व 5(N) (J)(II)/6 PCOSO ACT में तरमीम किया गया।