अल्मोड़ा: पत्नी के साथ मारपीट करने वाले पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिनांक 31.01.2022 को ग्राम विजयपुर द्वाराहाट निवासी एक महिला द्वारा डायल 112 के माध्यम से फोन करके अपने पति द्वारा मारपीट करने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए  थानाध्यक्ष द्वाराहाट श्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा थाने से उपनिरीक्षक संतोष कुमार देवरानी को मय फोर्स के मौके पर रवाना किया गया।

अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर पाया कि महिला का पति जितेन्द्र सिंह राणा उम्र करीब  27 वर्ष पुत्र चन्दन सिंह निवासी ग्राम विजयपुर थाना द्वाराहाट शराब के नशे हो हल्ला कर रहा था, और मार पीट पे उतारू था,पुलिस टीम द्वारा समझाने के बाद भी नहीं नही मानने पर शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु उक्त को धारा-151/ 107/ 116 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।

शराब पीकर सार्वजनिक स्थान में उत्पात मचाने व शांति भंग करने पर द्वाराहाट पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

दिनांक 30.01.2022 को कोविड 19 संक्रमण काल के दौरान थाना क्षेत्र में ग्राम घरमगाव में नवीनत उपाध्याय पुत्र नवीन उपाध्याय निवासी बमनपुरी को शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाने पर उक्त को पुलिस अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।

जुर्माना वसूल किया गया

इसके अतिरिक्त एक अन्य व्यक्ति नवल किशोर जोशी पुत्र घनश्याम जोशी निवासी ग्राम उभ्याडी कफड़ा को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर न्यूसैन्स फैलाने पर धारा-81 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए उससे मौके पर कुल 500/ रुपया जुर्माना वसूल किया गया।