अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय व प्रभारी निरीक्षक भुवन चंद्र जोशी प्रभारी SOG अल्मोड़ा के नेतृत्व में व कोतवाली अल्मोड़ा व एसओजी अल्मोड़ा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दिनांक 10.06.2025 को चेकिंग के दौरान केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा की तरफ आर0टी0ओ0 ऑफिस अल्मोड़ा के पास ट्रक संख्या UK04-CA-4276 को चेक किया गया तो ट्रक में केबिन बना हुआ था जिसमें अवैध लीसे से भरे 160 टिन के कनस्तर बरामद हुए, इसके बाद चालक दीपक कुमार आर्या उम्र 37 वर्ष पुत्र दीवानी राम निवासी ग्राम विजयपुर थाना द्वाराहाट, अल्मोड़ा हाल मुरारजीनगर केयरऑफ लाल भोज हल्द्वानी जनपद- नैनीताल को गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0स0- 55/2025 धारा 26/41/42/52 भारतीय वन अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया है एवं ट्रक को सीज किया गया। तस्करी में संलिप्तों के बारे में अन्य जानकारियां जुटाई जा रही है।
पुलिस टीम रहीं शामिल
1- निरीक्षक भुवन चंद्र जोशी, प्रभारी SOG अल्मोड़ा
2- उप निरीक्षक बृजमोहन भट्ट, प्रभारी चौकी बेस कोतवाली अल्मोड़ा
3- कांस्टेबल सुंदर लाल, कोतवाली अल्मोड़ा
4- कांस्टेबल राजेश भट्ट, SOG अल्मोड़ा
5- कांस्टेबल राकेश भट्ट, SOG अल्मोडा
6- कांस्टेबल हरीश प्रसाद, SOG अल्मोडा