अल्मोड़ा: पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को न्यायालय से जारी समन, नोटिस एवं वारंट आदि की शत प्रतिशत तामीली करते हुए वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु सख्त निर्देश दिये गये है।

वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दन्या विजय सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय से निर्गत गिरफ्तारी वारंट फौजदारी वाद संख्या- 1234/2021 धारा- 380/457/324/504/506 आईपीसी से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त 1-महेंद्र सिंह पपोली पुत्र राजेंद्र सिंह पपोली निवासी पपोली, भनौली, अल्मोड़ा, 2-सोनू सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी सांग्यो, बालीखेत, अल्मोड़ा जो माननीय न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे। उक्त दोनों वारंटी अभियुक्तों को आज दिनांक- 30.01.2024 को उनके घर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

दन्या पुलिस टीम रहीं शामिल

1-थानाध्यक्ष विजय सिंह नेगी
2-अपर उ0नि0 प्रकाश नेगी
3-हेड कानि0 मनोज कोहली
4-हेड कानि0 दान सिंह
5-कानि0 दीवान बोरा