अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा वारंटियों की धड़पकड़ जारी है।
वारंटियों की धड़पकड़
इसी क्रम में सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस टीम द्वारा दिनांक 27.11.2024 को 1- मा0न्यायालय से प्राप्त गिरफ्तारी वारंट फौजदारी वाद संख्या- 55/2022 धारा 323/325/504 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त प्रकाश चन्द्र परुवा उर्फ प्रकाश राम पुत्र गोसाई राम निवासी ग्राम बिनोली राजस्व क्षेत्र मझेड़ा तह0 भिकियासैंण जिला अल्मोड़ा को उसके निवासी स्थान बिनोली से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
किया गिरफ्तार
वहीं मा0न्यायालय से प्राप्त गिरफ्तारी वारंट फौजदारी वाद संख्या-86/2024 धारा 83 पुलिस अधिनियम से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त पूरन प्रकाश शर्मा पुत्र पुरुषोत्तम शर्मा निवासी बासोट, भतरौजखान जनपद अल्मोड़ा को उसके निवास स्थान बासोट, भतरौजखान से गिरफ्तार माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
भतरौजखान पुलिस टीम रहीं शामिल
1-अपर उ0नि0 करतार सिंह
2-हे0कानि0 प्रकाश चन्द्र
3-हे0कानि0 नारायण सिंह