अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद पुलिस की कमान संभालते ही समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम व होटल/ढाबों, रेस्टोरेण्टों व दुकानों में अवैध रुप से शराब बेचने व पिलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।
पुलिस की कार्यवाही
सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार के नेतृत्व में धौलछीना पुलिस द्वारा दिनांक 12/01/2024 को टीम गठित कर अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु अभियान चलाकर सघन के चेंकिग के दौरान पल्यू बैण्ड के पास अभियुक्त गोपाल सिंह के कब्जे से दो पेटी 96 पव्वे गुलाब मार्का अवैध देशी शराब बरामद होने पर अभियुक्त गोपाल सिंह उम्र 46 वर्ष पुत्र धन सिंह निवासी पल्यू धौलछीना अल्मोड़ा को गिरफ्तार करते हुए थाना धौलछीना में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।
पुलिस टीम रहीं शामिल
1- हे0कानि0 सुरेन्द्र नेगी-थाना धौलछीना
2- हे0कानि0 कुन्दन लाल- थाना धौलछीना
3- कानि0 धनी राम -थाना धौलछीना