अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार के नेतृत्व में दिनांक 06.02.2025 को द्वाराहाट पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान गगास के पास नदी को जाने वाले रास्ते पर खुशाल सिंह रावत पुत्र चंदर सिंह रावत निवासी मनेला, गगास द्वाराहाट जनपद अल्मोड़ा उम्र करीब 45 के कब्जे से 96 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद होने पर गिरफ्तार कर थाना द्वाराहाट में आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।
द्वाराहाट पुलिस टीम रहीं शामिल
1.थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार
2. कानि0 ललित मोहन