अल्मोड़ा: नशे पर पुलिस का वार, अवैध शराब के साथ 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में थानाध्यक्ष दन्या जसविन्दर सिंह के नेतृत्व में दिनांक 21.02.2025 को दन्या पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान टकोली बैण्ड आरासल्पड़ रोड पर संदीप जोशी पुत्र प्रेम बल्लभ निवासी मयोली दन्या जनपद अल्मोड़ा के कब्जे से 07 बोतल बाजपुर गुलाब देशी व 12 अध्धे 8 PM गोल्ड अंग्रेजी अवैध शराब बरामद होने पर गिरफ्तार कर थाना दन्या में आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।

दन्या पुलिस टीम रहीं शामिल

1. अपर उ0नि0 बीना कौर  
2. कानि0 प्रेम सिंह
3. कानि0 विनोद डंडरियाल