अल्मोड़ा: नशे पर पुलिस का वार, बाइक से गांजा तस्करी कर रहे 02 तस्करों को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में आज दिनांक- 09.02.2025 को थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महन्त के नेतृत्व में देघाट पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान केदार पुल के पास स्याल्दे की तरफ स्पलेंडर बाइक- Uk06x6981 में सवार अतीक अली उम्र-36 पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी ग्राम पैगा पो0 महुआखेडागंज काशीपुर जनपद उधमसिंह नगर
2-हरीश बिष्ट उम्र 37 वर्ष पुत्र राम सिंह बिष्ट निवासी ग्राम उडलीखान तहसील व थाना चौखुटियाँ जनपद के कब्जे से नीले रंग के बैग में कुल 14.850 कि0ग्रा0 गांजा बरामद कर गिरफ्तार करते हुए थाना देघाट में एनडीपीएस एक्ट धारा 8/20/60 के तहत एफआईआर पंजीकृत की गयी। बाइक को सीज किया गया। अतीत ने बताया कि इससे पहले वह सऊदी अरब में काम करता था, पैसे की जरूरत पड़ी तो गांजा तस्करी करने लगा,अभियुक्तगणों ने बताया  कि वह गांजा डोटियाल इलाके से काशीपुर की ओर ले जा रहे थे जिसे ऊंचे दामों बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे। कीमत- 3,71,250 रुपये है।

थाना देघाट पुलिस टीम रहीं शामिल

1-SI आनन्द बल्लभ कश्मीरा
2-हेड कानि० मनोज पाण्डेय
3-कानि0 नीरज सिंह बिष्ट