अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।
की यह अपील
इसी क्रम में आज दिनांक 08.02.2026 को थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महन्त के नेतृत्व में उ0नि0 कमित जोशी द्वारा सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत पनवानौला बाजार में टैक्सी चालकों व आम जनमानस को यातायात के नियमों के संबंध में जानकारी दी गई। लोगों को Good Samaritan स्कीम के बारे में अवगत कराते हुए बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करें और टैक्सी चालकों को वाहनों में निर्धारित सवारियां ही बैठाने हेतु बताया गया। इसके अलावा उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति एप, डिजिटल अरेस्ट, साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभावों व विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर जैसे- डायल 112, महिला हेल्प लाइन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098, आपदा हेल्पलाइन नंबर 1070 के सम्बन्ध में जागरुक किया गया। साथ ही सभी को बिना पुलिस सत्यापन किराएदार नहीं रखने की अपील की।